162 टायर वाले ‘बाहुबली’ ट्रक के संचालन में लगा 15 लोगों का स्टाफ, 20 घंटे बाद एक्सप्रेस-वे पर मिली एंट्री

6.0kViews
1127 Shares

 बेल्जियम से समुद्र मार्ग से चलकर ओड‍िशा के बंदरगाह से लखीमपुर खीरी जा रहा विशालकाय ट्रक पूर्वांचल के जिलों में कई दिनों से चर्चा का विषय बना है। 200 टन वजनी औद्योगिक बॉयलर लेकर चल रहे इस 308 पहियों वाले विशेष मल्टी-एक्सल हाइड्रोलिक ट्रक को महाबली ट्रक कहा जा रहा है।

विशाल ट्रक देख लोग रह गए दंग, नाम दिया ‘बाहुबली’
अब ऐसा नजारा वेस्ट यूपी के बागपत जिले में भी देखने को मिल रहा है। भारी भरकम टरबाइन लदा 162 टायरा ट्रक देखकर लोग दंग रहे गए। कई लोगों ने इसे बाहुबलि ट्रक कहना शुरू कर दिया।

शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे भारी भरकम ट्रक दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडाेर से होकर मवीकलां में दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर पहुंचा। यहां से करीब 50 मीटर चलने के बाद ट्रक ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर पहुंच गया। यहां के टोल बूथ पर स्टाफ ने उसे रोक दिया और परमिट मांगा। उस समय ड्राइवर के पास परमिट नहीं था।

ट्रक के रुकने के बाद स्टाफ ने ट्रक को किनारे खड़ा कर वहीं डेरा डाल लिया। ड्राइवर राजपाल ने बताया कि वह दो दिन पहले हरिद्वार से लदी न्यूक्लियर पावर प्लांट की टरबाइन लेकर रोहतक के लिए निकले थे।

दो दिन में वह यहां तक पहुंचे हैं। यहां पहुंचने पर परमिट नहीं होने के कारण ट्रक को रोका गया है। टरबाइन लदे ट्रक में 162 टायर और 15 लोगों को स्टाफ है। बेहद कम गति से इस वाहन के चलने के कारण दो दिन लगे।

वहीं रात भर ट्रक टोल पर ही खड़ा रहा। एनएचएआई के नियमों को पूरा करने के बाद दिखाए गए कागजात (परमिट) के बाद ही ट्रक को शनिवार को सुबह करीब आठ बजे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर एंट्री मिली। चालक ट्रक लेकर चला तो साथी पैदल ही ट्रक के साथ साथ हरियाणा की तरफ बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *