छत्तीसगढ़ से प्रयागराज भेजा जा रहा 35 टन सरिया रास्ते से गायब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रक चालक ने वाहन स्वामी व एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर सरिया को डिबुलगंज क्षेत्र में बेच दिया। मामले में अनपरा थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
चालक ने वाहन खराब होने की बात कहकर कई दिनों तक टालमटोल की। बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया। मैनेजर ने ट्रांसपोर्टर और वाहन स्वामी से संपर्क किया, लेकिन संतोषजनक जानकारी नहीं मिली। करीब दस दिन बाद छानबीन करने पर जानकारी मिली कि चालक रियाजुद्दीन, वाहन स्वामी सद्दाम तथा राजा बाबू जायसवाल ने मिलीभगत कर 35 टन सरिया डिबुलगंज क्षेत्र में कहीं बेच दिया।
पीड़ित ने 31 अक्टूबर को अनपरा थाने में इस मामले को लेकर तहरीर दी। अनपरा थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपित को पकड़ कर रिकवरी के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

