अंबेडकर नगर में टेंट की पाइप में उतरा करंट, चपेट में आए युवक की मौत

8.8kViews
1206 Shares

 रामलीला के टेंट के पाइप में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सम्मनपुर के सीहमऊ मोलनापुर गांव का आदर्श गुप्त जन्म से अपने ननिहाल में रहता था। बीती शुक्रवार शाम वह फतेहपुर ककरड़ीला बाजार जाने के लिए निकला था। रामलीला के लिए लगाए गए टेंट के पास लघुशंका करने के लिए गया।

यहां टेंट के पाइप में उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देरतक आदर्श के वापस नहीं लौटने पर उसके मामा विनोद गुप्त खोजबीन में निकले। टेंट के पास आदर्श मृत अवस्था में पड़ा मिला। बताया जाता है कि शुक्रवार को बारिश के कारण रामलीला का आयोजन नहीं हुआ था। इसके बावजूद भी टेंट में मेन लाइट चालू थी। केबल कटा होने के कारण टेंट के पाइप में करंट उतर रहा था।

स्वजन ने लाइट लगाने वाले पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। आदर्श अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से मां तारा देवी आदर्श की मौत से बेसुध हैं। कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *