गाड़ी में बैठाकर भेजा था ससुराल, 6 महीने बाद अर्थी पर लौटी बेटी; अरवल में दहेज के लिए महिला की हत्या का आरोप

2.5kViews
1719 Shares

इसी साल अप्रैल माह में धूमधाम से शादी के बाद जहानाबाद की एक बेटी दुल्हन बनकर अरवल अपने ससुराल आई थी, उसी ससुराल से छह माह बाद उसकी अर्थी निकल गई।

पिता का आरोप है कि ससुराल वाले ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी, उसे जबरन जहर पिलाकर मार डाला। यह घटना अरवल सदर थाना क्षेत्र के अमरा चौकी गांव की है।

नवविवाहिता ममता कुमारी जहानाबाद जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड के घेजन गांव की थी, उसके पिता विजय पासवान के अनुसार इसी साल अप्रैल माह में धूमधाम से ममता की शादी घेजन गांव निवासी सुनील पासवान के पुत्र दीपक पासवान से की थी।

जहर देकर हत्या करने का आरोपइसी विवाद में शनिवार की रात ससुराल वालों ने उनकी बेटी को जबरन जहर पिला दिया। पड़ोसियों से घटना की सूचना मिलने पर वे आनन-फानन में बेटी के ससुराल पहुंचे और उसे लेकर सदर अस्पताल गए, जहां चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टरों ने ममता को मृत घोषित कर दिया ममता को मौत के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए।

शादी में सामर्थ्य के अनुसार नकदी और कीमती घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिया गया था। शादी के बाद ससुराल पक्ष की ओर से एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर ममता को प्रताड़ित किया जाने लगा।

घटना की सूचना पर पुलिस आई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पिता ने सदर थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें ममता के पति दीपक पासवान, ससुर सुनील पासवान, सास धर्मशीला देवी, देवर रौशन पासवान को नामजद आरोपित किया है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *