हल्दी से लेकर रिसेप्शन तक, शाहनवाज हुसैन के बेटे की शादी की 28 PHOTOS; कांग्रेस नेता की बेटी है दुल्हनिया

8.8kViews
1551 Shares

 अटल सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन के बड़े बेटे सैयद अरबाज हुसैन की शादी हाल ही में दिल्ली में सम्पन्न हुई। दो दिन से ज्यादा चला यह शादी समारोह अपने समधियों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

क ओर जहां भाजपा के दिग्गज नेता शाहनवाज हुसैन हैं, वहीं उनके समधी हरियाणा के जगाधरी से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकरम खान हैं। भाजपा और कांग्रेस के इस गठबंधन में जिस तरह सभी पार्टियों के नेता, मीडिया हस्तियां आदि शामिल हुए उससे ये शादी वायरल हो गई है।

इस शादी में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत तमाम कैबिनेट मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कांग्रेस के कई दिग्गज नेता आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *