पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) पहली बार एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं, वो भी रोमांटिक कपल के तौर पर।
जी हां, अदिति और पंकज की साथ में रोमांटिक फिल्म ‘पारिवारिक मनुरंजन’ (Parivarik Manuranjan) की अनाउंसमेंट हो गई है। फिल्म का टीजर जारी हुआ है, साथ ही इसकी रिलीज को लेकर भी अपडेट आ गया है। यह फिल्म आप कब और कहां देख सकते हैं? जानिए…
रंजन के घर काम के लिए हेलेन (अदिति) आती है जो खुद को प्रॉपर्टी मैनेजर और हाउसकीपर बताती है। इसे बाद वह उनके घर रहने लगती है और यहीं से मनोरंजन की असली शुरुआत होती है। फिल्म का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “प्यार मनु और रंजन का, बना मनुरंजन सभी का।
यह रोम-कॉम फिल्म सिनेमाघरों की बजाय सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। फिल्म की रिलीज डेट का अभी तक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन यह किस प्लेटफॉर्म पर आएगी? इसका पता चल गया है। यह सोनी लिव (SonyLiv) पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म का निर्देशन वरुण वी शर्मा (Varun V Sharma) कर रहे हैं जो ‘बंटी और बबली 2’ भी बना चुके हैं।
‘पारिवारिक मनुरंजन’ की स्टार कास्ट
फिल्म में पंकज और अदिति के अलावा अभिनेता बृजेंद्र काला, एकलव्य चौधरी और करण चनाना भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और निर्देशक अली अब्बास जफर की एएजेड फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। पिछले साल ही फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई थी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

