चंडीगढ़ में 7 साल का लिव-इन, 3 बच्चे, ‘संदीप’ बने सलमान ने सच सामने आने पर शादी से किया इनकार; युवती को घर से निकाला
करीब सात वर्ष पहले मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती से संदीप बनकर दोस्ती की। इसके बाद इतने वर्ष तक उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा। बिना शादी के ही उनके तीन बच्चे हो गए।
अब आरोपित ने युवती से शादी करने से इनकार करते हुए उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देवरिया जिले के एक गांव निवासी 28 वर्षीय युवती ने धामपुर पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2019 में चंडीगढ़ के एक माॅल में नौकरी करती थी। वहां गांव हबीबवाला निवासी युवक आटो चलाता था। उसने अपना नाम संदीप बताया, जिससे बाद उनकी दोस्ती हो गई।
युवती का आरोप है कि गांव में सलमान ने उसके साथ मारपीट की और तीनों बच्चों को अपने साथ रखकर उसको घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर सलमान उर्फ संदीप के खिलाफ मंगलवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपित फरार है। मामला काफी पुराना है। तमाम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। युवती के मेडिकल परीक्षण व बयान की प्रक्रिया कराई जा रही है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

