गुजरात-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा हरियाणा पहुंची, CM नायब सैनी करेंगे स्वागत; गोद गांव से होगी एंट्री

1926 Shares

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर निकाली जा रही वडनगर-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा रविवार, 27 सितंबर को राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश करेगी। यात्रा के हरियाणा पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसका स्वागत करेंगे।

यात्रा राजस्थान के पचेरी से हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्थित गोद गांव की सीमा से प्रवेश करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गोद गांव पहुंचकर यात्रा का स्वागत करेंगे। इसके बाद यात्रा जिले के विभिन्न स्थानों से होते हुए नारनौल और अटेली पहुंचेगी।

अटेली में भी यात्रा के स्वागत की तैयारियां की गई हैं। यहां मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है। यात्रा में बाइकर्स समेत अन्य लोग भी शामिल हैं।

यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के दौरान जनसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना बताया गया है। हरियाणा सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर तक विशेष सेवा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।

हरियाणा में प्रवेश के बाद यात्रा उनिंदा गांव से होते हुए रेवाड़ी जिले की सीमा में जाएगी। महेंद्रगढ़ जिले में यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर स्वागत कार्यक्रम और जनभागीदारी से जुड़े आयोजन भी प्रस्तावित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *