राम नगर में युवा कांग्रेस नेता गोपाल अधिकारी पर हमले का आरोपी कोसी नदी से गिरफ्तार

1009 Shares

युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोपाल अधिकारी पर हमला करने वाले आरोपित युवक को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कोसी नदी से गिरफ्तार कर लिया।

गुरुवार की सुबह चार बजे एक युवक ने गोपाल अधिकारी व उसकी कार पर ईंट व पत्थर से हमला कर दिया था। जिसमें गोपाल अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। गोपाल का उपचार काशीपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने इस मामले में गोपाल के भाई हरीश अधिकारी की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपित हमले के बाद से फरार था। वह जंगल में छिपा हुआ था। पुलिस ने शनिवार को शाम चार बजे कोसी नदी से गिरफ्तार कर लिया।उसे कोतवाली ले जाया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपित रामनगर के क्यारी गांव का गोपाल सिंह महरा है, जो अपने घर से बाहर रहकर आवारा घूमता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *