यूपी में अब बिना ई-केवाईसी के सक्रिय नहीं होगा नया राशन कार्ड, बाराबंकी में 10 हजार आवेदन का हो रहा वेरिफिकेशन

9.2kViews
1696 Shares

 अब नया राशन कार्ड बनवाने के बाद लाभार्थी को उसके सक्रिय होने के लिए तत्काल ई-केवाईसी करानी होगी। बिना केवाईसी के नया राशन कार्ड सक्रिय नहीं होगा। जिले में नए राशन कार्ड के लिए 10 हजार से अधिक आवेदन लंबित हैं, जिनका सत्यापन कराया जा रहा है।

अब तक राशन कार्ड जारी होने के बाद लाभार्थियों की केवाईसी कराई जाती थी, लेकिन नई व्यवस्था में कार्ड को सक्रिय करने से पहले ही ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। आवेदन के बाद पत्रावली पूर्ति निरीक्षक से होकर जिला पूर्ति अधिकारी तक पहुंचेगा।

डिजिटल हस्ताक्षर और पात्रता की जांच के बाद राशन कार्ड बन जाएगा, लेकिन इस पर राशन तभी मिलेगा, जब केवाईसी हो जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि जिन लोगों का राशन कार्ड बन गया है, वे कार्ड को एक्टिव कराने के लिए केवाईसी जरूर करा लें।

22 रिक्त उचित दर दुकानों को फिर खोलने की तैयारी

जिले में लंबे समय से रिक्त चल रही 22 उचित दर दुकानों को दोबारा खोलने के आदेश भी किए गए हैं। इन दुकानों के संचालन से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर पात्र व्यक्ति को दुकान आवंटित की जाएगी।

इससे जिन गांवों और क्षेत्रों में उचित दर की दुकान रिक्त होने से राशन वितरण प्रभावित हो रहा था, वहां उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी। विभाग स्तर से रिक्त दुकानों पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। यह सभी दुकानें महिला स्वयं सहायता समूह को ही दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *