जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर हादसा, रामबन में BSF का वाहन पलटा; 5 जवान घायल, चालक की हालत गंभीर

1106 Shares

रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। चंबा-सेरी के पास बीएसएफ का वाहन पलट गया। हादसे में पांच बीएसएफ जवानों के घायल होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार, वाहन कश्मीर से जम्मू की ओर जा रहा था। हादसे के तुरंत बाद राहत-बचाव अभियान चलाया गया।

पुलिस, CRPF और BSF जवानों ने चलाया बचाव अभियान

पुलिस, CRPF, BSF के जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें रामबन के जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

चालक शमीम अहमद की हालत गंभीर

न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार, तीन घायलों को जम्मू रेफर किया गया है। घायलों में चालक शमीम अहमद की हालत गंभीर बताई गई है। खबर लगातार अपडेट हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *