सपा-लोकदल गठबंधन यूपी विधानसभा चुनाव में भरेगा हुंकार, 35 सीटों पर किया दावा

1535 Shares

 लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ में उनके आवास पर भेंट की। सिंह ने कहा कि सपा-लेकदल अगले वर्ष हाने वाले चुनाव को गठबंधन से लड़ेंगे।

अखिलेश से किसान,गरीब, महंगाई, रोजगार और प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इंडियन गठबंधन का लोकदल घटक दल है। इसे 35 सीटों पर दावा किया है।

इंडिया गठबंधन का है घटक दल, 35 सीटों पर किया दावा

सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव ने उन्हें आश्वासन दिया कि लोकदल का पूरा सम्मान किया जाएगा। लोकदल किसानों और ग्रामीणों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है। आगे भी किसानों के हितों की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी।
सुनील सिंह ने कहा कि 2027 का चुनाव केवल प्रदेश का नहीं, बल्कि देश की दिशा तय करने वाला चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि किसानों, गरीबों, युवाओं और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए विपक्षी दलों को मिलकर काम करना होगा।

सुनील सिंह ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और लोकदल इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। कतांत्रिक ताकतों को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश से भाजपा सरकार को हटाना और जनता के मुद्दों को केंद्र में लाना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *