झारखंड प्रदेश भाजपा की बैठक में मंगलवार को संगठनात्मक मुद्दे पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इसके साथ ही 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने को लेकर पूरे एक माह तक चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई।
घर-घर में प्रज्ज्वलित होने वाले आशीर्वाद के दीया से पूरा झारखंड जगमगाएगा। उन्होंने कहा कि हम सब सचमुच बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कि हम सबको महापुरुष नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता का सेवा करने का मौका मिला है।
साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 साल मुख्यमंत्री के रूप में तथा 12 साल देश के प्रधानमंत्री के रूप में 140 करोड़ लोगों के कल्याण के लिए अनेक काम किए हैं, जिसका हम सब ऋणी हैं। बैठक के पूर्व हाल ही में राष्ट्रीय मंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदीप वर्मा को अंगवस्त्र भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं गई।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय मंत्री डा. प्रदीप वर्मा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू एवं गीता कोड़ा, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सरोज सिंह आदि मौजूद थे।
भाजपा के प्रकोष्ठों के संयोजक बने विकास प्रीतम सिन्हा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर सभी प्रकोष्ठों के संयोजक के रूप में विकास प्रीतम सिन्हा एवं सह संयोजक के रूप में संजीव मिश्रा का मनोनयन किया गया है।
इसी प्रकार सभी विभागों के संयोजक के रूप में मुकेश निरंजन सिन्हा एवं सह संयोजक के रूप में मनीष दूबे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा द्वारा इनके नाम की घोषणा की गई है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

