सपा, बसपा और कांग्रेस में हमेशा निषादों का हक छीना है, UP के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने विपक्ष को घेरा

6.2kViews
1598 Shares

 यूपी के मत्स्य विभाग मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद शनिवार को प्रयागराज में रहे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस में हमेशा निषादों का हक छीना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में निषादों को गले लगाया है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सहित तमाम अवसर दिए हैं। आरक्षण की मांग भी हो रही है।

प्रदेश में निषाद पार्टी के 10 सम्मेलन होंगे
सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी की ओर से प्रदेश में 10 सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत प्रयागराज से हो रही है। रविवार 20 सितंबर को पहला सम्मेलन शहर में तेलियरगंज के प्रिंटिंग ग्राउंड में आयोजित होगा।

प्रयागराज में 20 सितंबर को पहला सम्मेलन

20 सितंबर को होने वाले इस सम्मेलन में कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, मीरजापुर, चित्रकूट और बांदा सहित अन्य जनपदों से पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं के साथ ही निषाद समाज के लोग शामिल होंगे। सम्मेलन में सरकार की ओर से निषाद समाज के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा होगी और उनकी समस्याओं पर भी मंथन किया जाएगा।

विधानसभा चुनाव को लेकर क्या बोले मंत्री?

विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर हुए सवाल पर मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि पिछली बार भी भाजपा की हारी हुई 16 सीटें लेकर 11 पर जीत दर्ज की थी। इस बार भी भाजपा से हारी हुई सीटें मांगी गई हैं। उन्हें जीत कर वापस दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *