सारण के मांझी में देर रात युवक को लगी गोली, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर
मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर फुलवरिया गांव में शुक्रवार की देर रात 35 वर्षीय पंकज साहनी को गोली लग गई। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुई घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। घायल पंकज साहनी ताजपुर फुलवरिया निवासी अनुरुध साहनी का पुत्र है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही एकमा सर्किल के एसडीपीओ-2 प्रेमचंद्र सिंह और पुलिस निरीक्षक किरण शंकर ताजपुर फुलवरिया पहुंचे।
अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
गोली चलने के कारणों की जांच
पुलिस के अनुसार, युवक को गोली किन परिस्थितियों में लगी और घटना के पीछे क्या कारण है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल गोली चलाने वाले और घटना के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

