रामगढ़ में दिखने लगा बंद का असर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम; आवागमन बाधित

8.5kViews
1755 Shares

 जेएसएससी की परीक्षाओं में अनियमितताओं व पेपर लीक के विरोध में झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के विरोध को भाजपा के आहुत झारखंड बंदी को लेकर मंगलवार की सुबह रामगढ़ जिला भाजपा के नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रांची–पटना मार्ग के  कुजू नयामोड़ फोरलेन जंक्शन को जाम कर दिया है। इससे फोरलेन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

सड़क जाम के दौरान भाजपा के नेता व कार्यकर्ता हेमंत सोरेन व झारखंड सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम करने वाले भाजपा नेताओं में जगेश्वर प्रजापति, सर्वेश सिंह, मनोज गिरी, जय कुमार ओझा, अशोक कुमार, राजेश प्रसाद, डिंपल प्रजापति, सूरज महतो व सुधान सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल है। इधर भाजपाइयों ने भुरकुंडा में भी रामगढ़–पतरातू मार्ग को जाम क

बता दें कि, रांची में हुए छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी ने आज यानी 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बंद की घोषणा की। बीजेपी ने सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। जिसका असर अब कई जिलों में देखा जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *