भारत-अफगानिस्तान पहले T20I मैच पर मंडराया खतरा, तारीख में हो सकता है बदलाव

2.9kViews
1017 Shares

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होना है। हालांकि, पहले मैच पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले को किसी और दिन शिफ्ट किया जा सकता है। ये कदम सुरक्षा के लिहाज से उठाया जा सकता है।

नई दिल्ली में 11 से 13 तारीख तक ब्रिक्स देशों का सम्मेलन होना है, जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने में असर्मथ है। ऐसे में अब इस मैच को किसी और दिन शिफ्ट किया जा सकता है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर, जबकि तीसरा मैच 17 सितंबर को खेला जाना है। सीरीज के बाद भारत को एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है, जहां टीम इंडिया 28 सितंबर को पहला मैच खेलेगी।

पहले मैच की तारीख में हो सकता है बदलाव

दरअसल, 13 तारीख को ब्रिक्स सम्मेलन का आखिरी दिन होगा और इसी दिन मुकाबला भी होना है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ने दिल्ली एंड जिला क्रिकेट एसोसिएशन को पत्र लिखा है और किसी अन्य दिन मैच कराने के लिए कहा है। ब्रिक्स सम्मेलन की वजह से कई सारे वीआईपी रूट लगेंगे। मैच के दिन भी 20 से 25 हजार दर्शकों के आने की उम्मीद है। ऐसे में दिल्ली पुलिस के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराना बहुत बड़ी चुनौती होगी, जिसकी वजह से मैच को किसी अन्य दिन कराने के लिए कहा गया है

भारत-अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच ये सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जानी है। टीम इंडिया भले ही अपने घर पर खेल रही है लेकिन अफगानिस्तान मेजबान के तौर पर मैदान पर उतरेगी। सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड का एलान भी हो गया है। अब बीसीसीआई के सामने शेड्यूल में बदलाव करने की चुनौती है क्योंकि आगे एशियन गेम्स भी होने हैं, जिसमें टीम इंडिया हिस्सा लेगी।

एशियन गेम्स में खेलेगी टीम इंडिया

अफगानिस्तान सीरीज का आखिरी मैच 17 सितंबर को समाप्त होना है लेकिन अब इसमें बदलाव हो सकता है। भारत को 28 सितंबर को एशियन गेम्स में क्वार्टरफाइनल मैच में खेलना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *