‘भ्रष्टाचार के बोझ से गिरा पुल’, हाजीपुर में फोरलेन का स्ट्रक्चर ढहने पर तेजस्वी का सरकार पर हमला
वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड अंतर्गत जलालपुर गांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां फोरलेन निर्माण के तहत बन रहा एक निर्माणाधीन पुल अचानक धराशायी हो गया। इस दुर्घटना में करीब 5 से 7 श्रमिक चोटिल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद लोहे के बड़े ढांचे के नीचे एक मजदूर की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है और वह अब भी मलबे में दबा हुआ है।
वहीं इस पुल हादसे के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार में फिर एक पुल गिरा! वैशाली जिले में भ्रष्टाचार के बोझ से फिर एक ओर निर्माणाधीन पुल गिर जाने से करीब आधा दर्जन मजदूरों के दबने और घायल होने की खबर है। कई मजदूरों की हालत गंभीर है।
एनडीए सरकार फिर अपने भ्रष्टाचार की लीपापोती करेगी
उन्होंने अपना पोस्ट में आगे लिखा कि घटिया निर्माण सामग्री, खराब गुणवत्ता, मानकों की अनदेखी जांच में अनियमितता और एनडीए नेताओं का भ्रष्टाचारी किरदार ही निरंतर गिरते पुलों का मुख्य कारण है। उम्मीद के मुताबिक भ्रष्ट एनडीए सरकार फिर अपने भ्रष्टाचार की लीपापोती करेगी

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

