Mirzapur OTT Release: बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर होगा भौकाल टाइट, कब और कहां स्ट्रीम होगी मिर्जापुर फिल्म?
वेब सीरीज के बाद फिल्म फॉर्मेट के तौर पर मिर्जापुर ने दर्शकों के दिलों का जीत लिया है। मौजूदा समय में सिनेमाघरों में मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) ऑडियंस की भरपूर मनोरंजन कर रही है और उनकी पहली पसंद बनी हुई है। कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर भौकाल टाइट रखने वाली इस मूवी की अब ओटीटी रिलीज की चर्चा तेज हो गई है।
ओटीटी पर कब और कहां आएगी मिर्जापुर
आपको मालूम हो कि साल 2018 में वेब सीरीज के तौर पर मिर्जापुर का आगाज हुआ था और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज किया गया था। मिर्जापुर द मूवी के प्री क्रेडिट सीन में इसके डिजिटल पार्टनर की आधिकारिक जानकारी दी गई है, जिसके आधार पर मिर्जापुर फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर ही ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, अभी ओटीटी रिलीज डेट सामने आना बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले महीने 16 से लेकर 30 अक्टूबर की विंडो के बीच मिर्जापुर द मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर ऑनलाइ रिलीज की जा सकती है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इसका आधिकारिक एलान किया जाना बाकी है। फिलहाल तो ये फिल्म थिएटर्स से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धूम मचा रही है।
अक्सर देखा जाता है कि जो फिल्में कमर्शियल तौर पर सफल रहती हैं, तो उनकी ओटीटी रिलीज में 45-60 दिन का समय लगता है। इसी आधार पर मिर्जापुर द मूवी को लिए ओटीटी रिलीज के तौर पर अनुमानित समय सुर्खियां बटोर रही है। अगर आप ओटीटी पर इस फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो उसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर फिल्म ने जमाई धाक
अभी तक मिर्जापुर द मूवी की रिलीज को करीब 6 दिनों का समय बीता है और बॉक्स ऑफिस पर इसने धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी का नेट कलेक्शन 138 करोड़ हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 198 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

