पटना में रिटायर्ड ADM के घर चोरी:2 लाख कैश और गहने ले गए चोर, FSL टीम ने जुटाए सबूत; कोलकाता गई थी मालकिन

1052 Shares

पटना में एक रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी (ADM) के घर में चोरी की वारदात हुई है। घर की मालकिन अपने बेटे से मिलने कोलकाता गई थीं। इसी दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर करीब 2 लाख रुपए नकद और कुछ गहने चुरा लिए।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घटना श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के गांधीनगर में हुआ है।

8 अक्टूबर से बंद था मकान

जानकारी के अनुसार, मकान 8 अक्टूबर से बंद था। घर की मालकिन अपने बेटे से मिलने कोलकाता गई थीं। रविवार सुबह जब वह वापस लौटीं, तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर सामान बिखरा हुआ था और चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

फिंगरप्रिंट और FSL टीम ने की जांच

पीड़िता की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। आवेदन के मुताबिक, घर से करीब 2 लाख रुपए नकद और कुछ छोटे-मोटे गहने गायब हैं। चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत जांच के बाद स्पष्ट होगी। महिला का बेटा भी कोलकाता में अधिकारी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *