अनंत बोले- नीतीश खत्म हो गए, JDU भी नहीं बचेगी:अपनी पार्टी बनाऊंगा; नीतीश के आवास पर बैठक; सीएम सम्राट से मिले ललन सिंह

1196 Shares

जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को पार्टी से बाहर कर दिया है।पार्टी के इस फैसले के के बाद पटना में सियासत तेज है। पार्टी से निकाले जाने पर अनंत सिंह ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला है।

अनंत सिंह ने कहा मैंने कुछ गलत नहीं किया था। अनंत सिंह ने इशारों में नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जिस ने पार्टी बनाई थी वो पार्टी नहीं चला पा रहे हैं। नीतीश जी बीमार रहते हैं, जिसने पार्टी से निकालने का फैसला किया है वो चुनाव में भुगतेगा।

अनंत सिंह से जब पूछा गया कि वो आगे क्या करेंगे इस पर अनंत सिंह ने कहा कि अपनी पार्टी बनाएंगे। अनंत सिंह ने यह भी कहा कि जब सरकार गिर रही थी तो मैंने बचाई थी। इस पार्टी के लिए गद्दारी भी की। नीतीश कुमार के मन से पार्टी में कुछ नहीं हो रहा है

ललन सिंह ने सीएम से की मुलाकात

अनंत सिंह को पार्टी से निकाले जाने के बाद रविवार की सुबह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सीएम सम्राट से मुलाकात की। 30 मिनट तक दोनों की मुलाकात हुई। तचीत के दौरान अनंत सिंह के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

नीतीश के साथ निशांत-विजय चौधरी की मीटिंग

अनंत सिंह को जदयू से निकालने के बाद रविवार को नीतीश कुमार के सरकारी आवास 7 सर्कुलर रोड उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और मंत्री निशांत कुमार पहुंचे। नीतीश कुमार, विजय चौधरी, निशांत कुमार और ललन शराफ की मीटिंग हुई। उसके बाद विजय चौधरी, निशांत कुमार निकल गए। कुछ देर बाद सीएम भी एमएलसी ललन शराफ के साथ अपने आवास से बाहर निकले।

वहीं अनंत सिंह को पार्टी से निकालने पर जीतन राम मांझी ने कहा है कि पार्टी के खिलाफ काम करने वाले पर कार्रवाई का अधिकार पार्टी प्रमुख को है। इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। अनंत सिंह के निष्कासन का आगे क्या असर होगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

पार्टी के एक्शन के बाद अनंत आवास पर आतिशबाजी

अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई है। उन्हें अगले 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाना ने आदेश जारी किया है। उन्होंने विधानसभा स्पीकर से अनंत सिंह की सदस्यता रद्द करने की अनुशांसा की है। पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का पटना वाले आवास पर जमकर आतिशबाजी हुई।

अनंत सिंह को पार्टी से बाहर करने के साथ ही संगठनात्मक जिला बाढ़ की पूरी इकाई को भी भंग कर दिया गया है। बाढ़ के जेडीयू जिलाध्यक्ष मयंक राज को भी पद से हटाया गया है, जो केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के करीबी माने जाते हैं।

पत्नी नीलम देवी को भी पार्टी से निकाला गया

जदयू ने सिर्फ अनंत सिंह ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को भी पार्टी से निष्कासित किया है। कार्यालय आदेश में कहा गया है कि उनकी प्राथमिक सदस्यता भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण रद्द की जाती है। उन्हें भी अगले 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

इस कार्रवाई के साथ ही पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि उसके निर्देशों के खिलाफ काम करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *