UP में 332 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, राजस्व आयुक्त ने जारी किए नई तैनाती के आदेश

2.1kViews
1027 Shares

 राजस्व आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा ने नियमित चयन प्रक्रिया के जरिये नायब तहसीलदार से तहसीलदार पद पर प्रोन्नत 332 अधिकारियों की नयी तैनाती के आदेश जारी कर दिया है।

प्रोन्नत अधिकारियों को मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, लखनऊ अलीगढ़, अमरोहा, बांदा, हमीरपुर, अम्बेडकरनगर, जौनपुर, रायबरेली, कुशीनगर, चित्रकूट सिद्धार्थनगर जिलों में भेजा गया है। बड़े जिलों में तीन-तीन अधिकारियों को तैनात किया गया है। जहां तहसीलों का आवंटन जिलाधिकारी करेंगे।

कुछ अधिकारियों को यूपीडा, मेला प्राधिकरण और विकास प्राधिकरण में तैनाती मिली है। प्रोन्नत तहसीलदारों को नए स्थान पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

चेतावनी दी गयी है कि 25 अगस्त तक कार्यभार न लेने पर उन्हें स्वतः कार्यमुक्त माना जाएगा। पूर्व स्थान से वेतन नहीं मिलेगा। जिलाधिकारियों को अवमुक्ति व कार्य ग्रहण की जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *