साइबर ठगों ने सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1.31 लाख रुपये उड़ा दिए। साइबर थाना पुलिस ने मामले मुकदमा दर्ज किया है।
सोहगीबरवां थाना क्षेत्र के सोहगीबरवां गांव निवासी रामकृपाल दूबे ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके मोबाइल पर 18 अगस्त को दोपहर करीब 12:15 बजे व्हाट्सएप काल आई। काल करने वाले ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक से संबंधित बताते हुए कहा कि सीनियर सिटीजन कार्ड 24 अगस्त को डाक विभाग के माध्यम से उनके घर के पते पर भेजा जाएगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

