कानपुर में 15 साल बाद गिरफ्तार हुई पिता-पुत्र की जोड़ी, पुलिस से बचने के लिए घर बेचकर चले गए थे उज्जैन
बर्रा पुलिस ने कार लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपित पिता-पुत्र को 15 साल बाद उज्जैन के नानाखेड़ा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। दोनों पुलिस से बचने के लिए बर्रा दो स्थित मकान बेचकर उज्जैन चले गए थे। पकड़े गए संजय अग्रवाल पर 50 हजार और उसके बेटे राहुल पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
जांच में सामने आया कि आरोपितों ने कार के रजिस्ट्रेशन पेपर और बीमा बैंक में जमा नहीं किए। आरोपितों ने लोन की रकम ब्रह्मावर्त कारपोरेशन बैंक से चेक कैश कराकर हड़प ली थी।
जांच में हरिश्चंद्र और संतोष के साथ संजय अग्रवाल, उसके बेटे राहुल और मनोज सिंह के नाम सामने आए थे। पुलिस 25 अगस्त को मनोज सिंह को जेल भेज चुकी है। संजय के खिलाफ बर्रा थाने में नौ मुकदमे हैं, जबकि राहुल पर रायपुरवा और बर्रा थाने में 24 मामले दर्ज हैं।
पुलिस का दबाव बढ़ा तो बेच दिया था मकान
एडीसीपी दक्षिण आपरेशन सुमित सुधारक रामटेके ने बताया कि वर्ष 2011 से पहले संजय और उसका बेटा राहुल बर्रा-दो में रहते थे। बैंक की ओर से मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस का दबाव बढ़ा तो बर्रा-दो स्थित मकान बेच दिया और उज्जैन के नानाखेड़ा में जाकर रहने लगे। संजय वहां संजीव राज गोयल के नाम से रह रहा था।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

