4000 करोड़ी Ramayana के मेकर्स से जन्माष्टमी पर हुई गलती, रावण के किरदार को लेकर इंटरनेट पर क्यों छिड़ी नई बहस?

5.4kViews
1147 Shares

साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में सबसे ऊपर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का पार्ट 1 है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में रणबीर कपूर पहली बार श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे। जुलाई में मेकर्स ने यश की फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था।

फैंस की उत्सुकता को बनाए रखने के लिए मेकर्स ने बीते दिन जन्माष्टमी के खास मौके पर मूवी से यश का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी नाखुश नजर आए। आखिर रामायण-पार्ट 1 में रावण के रूप में यश को देखने के लिए बेकरार फैंस अभिनेता के नए पोस्टर को देख क्यों हुए नाराज, नीचे डिटेल में पढ़ें कहानी।

रामायण से सामने आया यश का नया पोस्टर

4000 करोड़ के बजट में बनी रामायण का बीते दिन जन्माष्टमी के खास मौके पर मेकर्स ने नया पोस्टर शेयर किया, जो यश का ‘लंकापति रावण’ का लुक था। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “देव लोक, पृथ्वी लोक, पाताल लोक, तीनों लोकों में एक ही राज होगा। रावण राज।”

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रावण के लुक में यश का ये पोस्टर मेकर्स ने जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, उन्हें ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। लोगों की नाराजगी यश लुक पर नहीं थी, बल्कि मेकर्स ने जन्माष्टमी के दिन दशानंद रावण का पोस्टर फिल्म से आउट किया इस बात पर थी।

सोशल मीडिया पर रामायण के मेकर्स को किया गया ट्रोल

एक यूजर ने यश के पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा, “जन्माष्टमी के मौके पर रावण का पोस्टर कौन शेयर करता है, सच में दिमाग खराब हो गया है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “यह भगवान विष्णु का अपमान है। आपने रावण का पोस्टर शेयर करने के लिए कृष्ण जन्माष्टमी का मौका क्यों चुना है? मार्केटिंग स्ट्रेटेजी के चक्कर में कभी-कभी कितना गलत चले जाते हैं।”

एक अन्य यूजर ने निराशा व्यक्त करते हुए रामायण के मेकर्स को टैग करते हुए लिखा, “आप कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रावण की जगह भगवान विष्णु की तस्वीर भी पोस्ट कर सकते थे। एक फैन और इस फिल्म की बड़ी सपोर्टर होने की वजह से मैं काफी निराश हुई हूं।”

रामायण से श्रीराम का भी आया पोस्टर

हालांकि, फैंस की नाराजगी को मेकर्स ने बखूबी समझा और फिल्म से एक घंटे बाद श्रीराम के रूप में रणबीर कपूर का नया पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शम में लिखा, “यह हमारे हर सवाल का जवाब हैं। हमारे प्रोटेक्टर…हमारे हीरो, राम।” आपको बता दें कि रामायण को नितेश तिवारी ने दौ हिस्सों में बनाया है। इसका पहला पार्ट दीवाली 2026 में रिलीज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *