राधा के प्रेम से कुरुक्षेत्र की रणभूमि तक, आज मनोज मुंतशिर सुनाएंगे यशोभूमि में कृष्ण की पूरी यात्रा

1881 Shares

 कृष्ण की कथा सिर्फ प्रेम और भक्ति तक सीमित नहीं है। उनके व्यक्तित्व में प्रेम के साथ नीति, दर्शन, नेतृत्व और युद्ध की रणनीति भी दिखाई देती है। कृष्ण के इन्हीं अलग-अलग रूपों को मंच पर उतारने के लिए दैनिक जागरण की मीडिया पार्टनरशिप में ‘मनोज मुंतशिर की कृष्णा: राधा से रणभूमि तक’ का आयोजन 5 सितंबर को द्वारका स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर के ब्रह्मकमल हाल में किया जाएगा।

सारेगामा लाइव की ओर से प्रस्तुत इस मंचीय कार्यक्रम में कृष्ण की यात्रा को राधा के साथ प्रेम, जीवन के फैसलों में नीति और कुरुक्षेत्र में अर्जुन के सारथी के रूप में उनकी भूमिका कृष्ण के व्यक्तित्व के इन अलग-अलग पहलुओं को प्रस्तुति में शामिल किया गया है।

कार्यक्रम में मनोज मुंतशिर कथावाचन के जरिए कृष्ण की कथा को आगे बढ़ाएंगे। आयोजकों का कहना है कि यह केवल कथावाचन या नाट्य प्रस्तुति तक सीमित नहीं होगी, बल्कि शब्द, संगीत और दृश्य प्रभावों के जरिए कृष्ण की कथा को बड़े कैनवास पर प्रस्तुत करने का प्रयास है।

दो घंटे की इस प्रस्तुति के दो शो होंगे। पहला शो दोपहर तीन बजे और दूसरा शाम सात बजे शुरू होगा। पुनीत जे. पाठक के निर्देशन में तैयार यह प्रस्तुति परिवारों, थिएटर प्रेमियों और अलग-अलग आयु वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *