PGI इमरजेंसी में सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार पर उठे सवाल, मां से मिलने जा रहे युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल

4.6kViews
1676 Shares

 पीजीआई की इमरजेंसी में एक युवक के साथ सुरक्षा कर्मियों द्वारा अभद्रता करने का  मामला सामने आया है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार, युवक अपनी मां से मिलने के लिए इमरजेंसी वार्ड की ओर जा रहा था।

ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने युवक थप्पड़ मार दिया। उसे धमकाया भी गया। घटना के दौरान मौजूद एक व्यक्ति ने जब पूरा घटनाक्रम अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करना शुरू किया तो सुरक्षा कर्मियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और वीडियो डिलीट करा दिया।

वायरल पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि इमरजेंसी में मरीजों और उनके परिजनों के प्रति सुरक्षा कर्मियों का व्यवहार आक्रामक और डराने वाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *