गुरुग्राम में बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, उमस भरी गर्मी से राहत; पूरे दिन को लेकर ताजा अपडेट

1237 Shares

 

गुरुग्राम में रविवार सुबह लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे और करीब 10 बजे रिमझिम वर्षा शुरू हो गई। हल्की फुहारों से मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।

इससे पहले शुक्रवार रात भी शहर में तेज वर्षा हुई थी, जिससे कई जगह जलभराव की स्थिति बनी थी। हालांकि, शनिवार को पूरे दिन तेज धूप निकली, जिसके कारण उमस भरा माहौल बना रहा और लोग गर्मी से परेशान रहे। रविवार को फिर से हुई वर्षा ने लोगों को उस उमस से छुटकारा दिला दिया।मौसम विभाग के अनुसार, आज गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *