देवरिया में पिंडी गांव के स्कूल में तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश

1821 Shares

पिंडी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार की रात अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने विद्यालय में लगे वाटर कूलर का पाइप, विद्यार्थियों के खेलने के लिए लगाया गया झूला और नीम का पौधा तोड़ दिया। रविवार सुबह ग्रामीणों के विद्यालय पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

प्रधानाध्यापक ताज मोहम्मद ने बताया कि विद्यालय की चहारदीवारी ऊंची होती तो अराजक तत्व परिसर में प्रवेश नहीं कर पाते। इससे पूर्व भी विद्यालय से सीसी कैमरा, मॉनिटर समेत अन्य सामान चोरी हो चुका है। विद्यालय में लगातार हो रही घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तोड़फोड़ करने वाले अराजक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। लार थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *