अपराधियों ने थाने के गेट पर की फायरिंग तो पटना पुलिस ने दिखाया दम, 12 किमी पीछा कर 3 को दबोचा
अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए मनेर थाना के मुख्य गेट के समीप फायरिंग कर दी और बाइक से फरार हो गए। इसके बाद पटना पुलिस ने भी तत्परता दिखाई।
पुलिस टीम ने बाइक सवार अपराधियों का करीब 12 किलोमीटर तक पीछा किया और छितनावां के समीप दो तरफ से घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी प्रवीण श्रीवास्तव के पुत्र गौतम कुमार, दानापुर के गोला रोड निवासी मुकेश साव के पुत्र गोविंद कुमार और अनिल सिंह के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपितों के पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और अपराधियों का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने करीब 12 किलोमीटर तक उनका पीछा किया।
छितनावां के समीप खगौल की ओर जाने वाले नए रास्ते पर पुलिस ने दो तरफ से घेराबंदी कर बाइक सवार तीनों युवकों को पकड़ लिया।
तलाशी में कट्टा और कारतूस बरामद
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मौके पर आरोपितों की तलाशी ली। इस दौरान एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, मनेर थाना के पास फायरिंग गौतम कुमार ने की थी। घटना के समय गोविंद कुमार और गोलू कुमार भी उसके साथ बाइक पर मौजूद थे।
पुलिस ने आरोपितों के पास से दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किस वजह से की गई और घटना में तीनों की क्या भूमिका थी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

