टीवी के मशहूर अभिनेता मोहसिन खान (Mohsin Khan) अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। वह जल्द ही अपनी लाइफ पार्टनर के साथ निकाह करने वाले हैं। हाल ही में, उन्होंने सगाई की है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।
मोहसिन खान की हुई सगाई
मोहसिन खान ने अपनी ‘लव ऑफ लाइफ’ तमन्ना से सगाई कर ली है। एक्टर ने ग्रैंड इंगेजमेंट सेरेमनी की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो वायरल हो गई हैं। तस्वीरों में एक्टर ब्लैक सूट-बूट में अपनी पार्टनर तमन्ना (Mohsin Khan) के साथ नजर आ रहे हैं जो लाल रंग की ड्रेस में अप्सरा सी खूबसूरत लग रही हैं। एक तस्वीर में तमन्ना ने अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की है।
होने वाली बीवी के लिए लिखा नोट
इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर करते हुए मोहसिन खान ने अपनी लव स्टोरी भी बताई है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “या अल्लाह, तो यह कमाल की खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और सेंसिटिव लड़की जो हमेशा हंसती-मुस्कुराती और छेड़ती रहती है, उम्मीदें रखती और दुआएं मांगती है, हमेशा नाचती-गाती रहती है- वह मेरे लिए ऊपर वाले ने पहले ही तय कर दी थी।”

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

