गुमला में दिखा 206 पहियों वाला ‘बाहुबली’ ट्रक, 200 टन की मशीन लेकर जा रहा यूपी

1226 Shares

पालकोट प्रखंड में शनिवार को 206 चक्कों वाला विशाल मालवाहक ट्रक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। ट्रक पर शुगर फैक्ट्री की वैक्यूम यूनिट से संबंधित करीब 200 टन वजनी भारी मशीन लदी हुई है। वाहन का आकार और लंबाई सामान्य मालवाहक वाहनों की तुलना में कई गुना अधिक होने के कारण इसके गुजरने वाले रास्तों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।

विशाल ट्रक को देखने के लिए लोग सड़क के किनारे खड़े रहे। कई लोग वाहन के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए। वाहन के साथ चल रहे कर्मचारियों के अनुसार, ट्रक पर लदी मशीन बेल्जियम में निर्मित है। इसे ओडिशा के पारादीप से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है।

वहीं, कई जगहों पर बिजली के तार भी वाहन के रास्ते में आ रहे हैं। इसके कारण सुरक्षित आवाजाही के लिए कुछ स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ रही है। प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अन्य वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से जाने की सलाह दी जा रही है।

फिलहाल पालकोट क्षेत्र में 206 चक्कों वाला यह विशाल वाहन लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। लोग इसकी विशालता देखने के लिए सड़क किनारे रुक रहे हैं। वाहन के साथ चल रहे कर्मचारियों के अनुसार, यह भारी वाहन प्रतिदिन करीब आठ से 10 किलोमीटर की दूरी तय करता है। इसी गति से मशीन को उसके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *