रविवार सुबह हुई तेज वर्षा से गोहाना शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। शहर की अधिकतर प्रमुख सड़कें पानी से लबालब हो गईं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताया गया कि कई जगह सड़कें तालाब जैसी नजर आईं और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खुल गई। कुछ स्थानों पर पानी में वाहन बंद हो गए, जिसके बाद लोगों को धक्का लगाकर उन्हें निकालना पड़ा।रविवार सुबह करीब 4 बजे वर्षा की शुरुआत हुई। दिन निकलने के बाद वर्षा तेज हो गई। करीब दो घंटे तक हुई वर्षा से शहर के नीचे के हिस्सों के साथ प्रमुख मार्गों पर भी पानी भर गया। सड़कों पर जलभराव होने से पैदल निकलना मुश्किल हो गया।वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। सड़क पर भरे पानी के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से निकलना पड़ा, जबकि कुछ स्थानों पर पानी में वाहन फंस गए। जब भी तेज वर्षा होती है, शहर में जलभराव की समस्या बन जाती है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा जल निकासी व्यवस्था के दावे किए जाते हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

