इस समय खेले जा रहा हॉकी वर्ल्ड कप मैच में भारत का सामना बीती रात नीदरलैंड्स से था। पूरे भारत की नजरें इस मैच पर थी। तभी कुछ ऐसा नजारा दिख गया जिसने सभी को हैरान कर दिया और कुछ पुरानी क्रिकेट की यादें ताजा कर दीं। हालांकि, मैच का नतीजा भारत के लिए अच्छा नहीं रहा क्योंकि उसे 3-1 से हार का सामना करना पड़ा।
द्रविड़ को पसंद है हॉकी
भारतीय टीम के कोच की जिम्मेदारी निभा चुके द्रविड़ को हॉकी पसंद है। वह क्रिकेट में आने से पहले अपने स्कूल सेंट जोसेफ में हॉकी ही खेलते थे। द्रविड़ मिडफील्डर थे। उनके साथ खेले वाले अनिल अल्डरिन और संदीप सोमेश बाद में भारत की हॉकी टीम के लिए भी खेले। इसी साल जुलाई में द्रविड़ ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि वह उन्हें हॉकी खेलना पसंद था।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

