रांची में कोचिंग संस्थानों पर नगर निगम का शिकंजा, 3 दिन का अल्टीमेटम; लाइसेंस नहीं तो सील

5.5kViews
1839 Shares

 शहर में बिना ट्रेड लाइसेंस और फायर एनओसीके संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों पर रांची नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को निगम की ट्रेड लाइसेंस टीम ने विभिन्न वार्डों में संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच की।

इस दौरान 20 संस्थान बिना आवश्यक नगर निगम अनुमति और ट्रेड लाइसेंस के संचालित मिले। वहीं लालपुर स्थित हरिओम टावर में बिना फायर एनओसी के 20 कोचिंग संस्थानों संचालित मिले। निगम ने सभी संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर आवश्यक अनुमति लेने का निर्देश दिया है। निर्धारित अवधि में नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों को सील किया जाएगा।निगम की टीम ने संस्थानों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि नोटिस प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर आवश्यक नगर निगम अनुमति और ट्रेड लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी करें। इसके साथ ही परिसर में रखी ऐसी सामग्री और प्रचार-प्रसार सामग्री को हटाने को कहा गया है, जिसे लेकर निगम ने आपत्ति जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *