स्किन पर सूट नहीं करते बाजार के प्रोडक्ट्स? तो आजमाएं हर स्किन टाइप के लिए सेफ ये देसी क्लेंजर

1302 Shares

 बाहर का प्रदूषण, बिगड़ता लाइफस्टाइल और गलत स्किनकेयर प्रोडक्ट्स हमारी स्किन को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहे हैं। कुछ लोगों को तो यह भी नहीं पता कि उनकी स्किन पर बाजार में मिलने वाले कौन से प्रोडक्ट्स सूट करेंगे।

ऐसे में सबसे बेस्ट विकल्प है घर का बना नेचुरल क्लेंजर, सबसे खास बात कि इसे किचन में ही रखी कुछ चीजों से बनाया जा सकता है।

देसी क्लेंजर

घर के बने ज्यादातर देसी क्लेंजर हर स्किन टाइप को सूट करते हैं, यूं ही इन्हें दादी-नानी के जमाने के ब्यूटी केयर में शामिल नहीं किया जाता था। आइए जानते हैं जानते हैं इन्हें बनाने की विधि:

बेसन और शहद का क्लेंजर

सामग्री

  • 1 चम्मच बेसन

  • 1 चम्मच दही

  • 1/2 चम्मच शहद

विधि और लगाने का तरीका

  1. एक छोटी कटोरी में 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच दही को अच्छे से मिक्स करके हल्का गाढ़ा पेस्ट बना लें।

  2. फिर इसमें शहद डालकर अच्छे से मिला लें।

  3. अपका बेसन और शहद का क्लेंजर तैयार है।

  4. इसे चेहरे पर 5 मिनट लगाने के बाद हल्के प्रेशर के साथ मसाज करते हुए सादे पानी से धो लें।

कॉफी और शहद का क्लेंजर

सामग्री

  • 1 चम्मच कॉफी पाउडर

  • 1 चम्मच शहद

विधि और लगाने का तरीका

  1. शहद और कॉफी को एक छोटी कटोरी में अच्छे से मिक्स कर लें।

  2. जब यह थोड़ा सा गीला पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे क्लेंजर की तरह इस्तेमाल करें।

  3. इसे चेहरे पर लगाने के बाद कम से कम 5-6 मिनट तक रखना है और उसके बाद सादे पानी से धो लें।

कच्चे दूध का क्लेंजर

सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच कच्चा दूध

  • छोटी रुई

विधि और लगाने का तरीका

  1. किचन में रखा कच्चा दूध एक नेचुरल क्लेंजर है जो त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करता है।

  2. इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं करना, कटोरी में 2 बड़े चम्मच दूध लें।

  3. उसमें रुई भिगोने के बाद इसे चेहरे पर अप्लाई करें।

  4. इस दौरान हल्के हाथ से स्किन पर रगड़ना भी है।

  5. 5 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।

टमाटर का क्लेंजर

सामग्री

  • 1/2 कटा टमाटर

  • 1 चम्मच गुलाब जल

विधि और लगाने का तरीका

  1. सबसे पहले 1 चम्मच गुलाब जल से चेहरा क्लीन कर लें।

  2. उसके बाद 1/2 टमाटर को चेहरे पर सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए 5 मिनट तक मसाज करें।

  3. 5 मिनट तक इसका रस चेहरे पर लगे रहने दें और फिर सादे पानी से धो लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *