बिहार: लखीसराय में भगदड़ के बाद प्रशासन अलर्ट, 4 जिलों के 10 अधिकारियों को अशोकधाम मंदिर के सुरक्षा की कमान
अशोकधाम मंदिर में श्रावण की तीसरी सोमवारी को भगदड़ में आठ श्रद्धालुओं की मौत और 26 के घायल होने की घटना के बाद राज्य सरकार ने चौथी एवं अंतिम सोमवारी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती है।
ये अधिकारी जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
अरघा व्यवस्था से होगी पूजा, मंदिर में भीड़ नियंत्रित करने की तैयारी
अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से जलाभिषेक कराने के लिए मंदिर में अरघा व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश किए बिना निर्धारित स्थान से ही बाबा का जलाभिषेक करने की सुविधा मिलेगी।इससे मंदिर के अंदर भीड़ का दबाव कम करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी। प्रशासन का विशेष जोर भीड़ को एक साथ मंदिर परिसर में जमा होने से रोकने तथा प्रवेश और निकास मार्ग को सुचारु बनाए रखने पर रहेगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

