91 लाख करोड़ की दौलत, फिर भी प्राइवेट जेट से छोटे ट्रेलर में क्यों सो रहे मस्क?

1215 Shares

दुनिया के सबसे अमीर इंसान और टेस्ला के मालिक एलन मस्क, जिनकी कुल संपत्ति करीब 91 लाख करोड़ गई है, अपने काम करने के अनोखे अंदाज के लिए एक बार फिर चर्चा में हैं।

टेस्ला की फैक्ट्रियों और बैठकों के लिए करीब 672 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक गल्फस्ट्रीम प्राइवेट जेट से उड़ान भरने वाले मस्क इन दिनों एक बेहद छोटे एयरस्ट्रीम ट्रेलर में रातें बिता रहे हैं। यह ट्रेलर उनके अपने ही प्राइवेट जेट के केबिन से भी आकार में छोटा है।

कोलोसस की निगरानी में जुटे मस्क

मस्क फिलहाल अमरीकी राज्य टेनेसी के मेम्फिस में xAI के शक्तिशाली AI सुपरकंप्यूटर कोलोसस (Colossus) के विस्तार और निगरानी में जुटे हुए हैं। प्रोजेक्ट की गंभीरता को देखते हुए वे किसी आलीशान होटल या घर में रुकने के बजाय डेटा सेंटर के सर्वर रूम के पास ही सो रहे हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने मजाक में इस छोटे से ट्रेलर को अपना महल बताया।

मस्क का मानना है कि जब उनकी टीम चौबीसों घंटे कड़ी मेहनत कर रही हो, तो एक लीडर के तौर पर उन्हें भी पूरी तरह मैदान में मौजूद रहना चाहिए ताकि काम का एक-एक मिनट कीमती साबित हो सके।

मस्क की यह आदत नई नहीं है

90 का दशक: करियर की शुरुआत में Zip2 बनाते वक्त वे पालो अल्टो स्थित अपने छोटे से दफ्तर में ही महीनों सोए थे।

टेस्ला प्रोडक्शन हेल: टेस्ला मॉडल 3 के उत्पादन संकट के दौरान वे कई हफ्तों तक कैलिफोर्निया की फ्रीमोंट फैक्ट्री के फर्श और सोफे पर सोए थे।

ट्विटर (X) टेकओवर: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) को खरीदने के बाद मस्क सैन फ्रांसिस्को स्थित हेडक्वार्टर में ही रातें बिताते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *