बिहार में टीचरों के ट्रांसफर के लिए नई तारीखें जारी, 4 अक्टूबर से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लिए जाएंगे आवेदन

9.9kViews
1419 Shares

राज्य के शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए अब चार अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने आवेदन लेने के लिए तिथि निर्धारित कर दी है।

मालूम हो कि पूर्व में बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026 के तहत शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 सितंबर से करने के लिए तिथि निर्धारित की गई थी।

लेकिन राज्य में बाढ़ आने के कारण शिक्षा विभाग ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया। शिक्षा विभाग ने बाढ़ की गंभीर स्थिति और प्राकृतिक आपदा को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

शिक्षा विभाग ने संशोधित समय-सारणी जारी किया है, जिसमें समायोजन एवं पारस्परिक स्थानांतरण के बाद सामान्य स्थानांतरण के लिए संशोधित विद्यालयवार रिक्तियों का प्रकाशन एक अक्टूबर को किया जाएगा।

इसके बाद शिक्षक चार से 10 अक्टूबर तक अपनी वरीयता के अनुसार विद्यालयों का विकल्प चुनकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इसके बाद सामान्य स्थानांतरण की सूची के प्रकाशन, अपील और अपीलों के निष्पादन की प्रक्रिया 12 अक्टूबर से 18 नवंबर तक पूरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *