रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त? दूर करें सारी कन्फ्यूजन और जानें शुभ समय, फलदायी मुहूर्त और राहुकाल की टाइमिंग

1454 Shares

 रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। श्रावण शुक्ल पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर बहनें भाई की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर उसके सुख, स्वास्थ्य, दीर्घायु और उन्नति की कामना करेंगी। वहीं, भाई बहन की रक्षा और सम्मान का संकल्प लेंगे।

कब है रक्षाबंधन की तारीख 27 या 28 अगस्त?
देवलोक काॅलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय के ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का कोई दोष नहीं रहेगा।

पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त (बृहस्पतिवार) सुबह नौ बजकर नौ मिनट से शुरू होकर 28 अगस्त (शुक्रवार) सुबह नौ बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी।

उदया तिथि के अनुसार 28 अगस्त को पूर्णिमा प्राप्त हो रही है, इसलिए इसी दिन रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन सूर्योदय सुबह पांच बजकर 57 मिनट पर होगा। भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो चुकी होगी।

रक्षाबंधन का अत्यंत कल्याणकारी मुहूर्त कब है?

रक्षाबंधन पर राखी पूजन और भाई की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांध

अति आवश्यक होने पर दोपहर 12 बजकर पांच मिनट से 12 बजकर 20 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त में भी राखी बांधी जा सकती है। हालांकि राहुकाल सुबह दस बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

तीन गांठ लगाकर बांधे रक्षा-सूत्र

पंडित सुबोध पांडेय ने बताया कि पूजन के लिए रोली या कुमकुम, अक्षत, दीपक, मिठाई, राखी, पुष्प, फल रखें। पहले भगवान गणेश और इष्टदेव का स्मरण करें। भाई को स्वच्छ आसन पर बैठाकर तिलक, अक्षत और आरती के बाद दाहिनी कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधे। राखी में तीन गांठ लगाकर भाई को मिठाई खिलाकर रक्षा का संकल्प लें।

ने का शुभ समय सुबह छह बजकर पांच मिनट से सुबह नौ बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इस अवधि को अत्यंत कल्याणकारी माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *