बुलडोजर चलने से पहले खाली हुआ मकान: इंस्टाग्राम रील विवाद में हुई हत्या के आरोपी समीर के घर पर बड़ी कार्रवाई

4.6kViews
1003 Shares

 इंस्टाग्राम पर रील लगाने के विवाद में गौतम मौर्य की हत्या करने वाले आरोपित समीर का मकान ध्वस्त करने के लिए गुरुवार सुबह बुलडोजर पहुंच गया।

समीर के स्वजन व रिश्तेदार बुलडोजर चलने से पहले अपना घेरलू सामान स्वयं ही निकालने लगे। 31 जुलाई को कांट निवासी गौतम की स्वजन के साथ मिलकर चाकू से वार करके हत्या कर दी थी।

समीर उसके पिता लियाकत भाई तदीम, दोस्त राजा वो साजिशकर्ता अवनीश को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। लियाकत का घर बिना मानचित्र स्वीकृत हुए बिना बने पाया गया। जिसको लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने नोटिस चस्पा किया था।

बुधवार को अंतिम नोटिस लगाते हुए 24 घंटे का समय दिया गया था। कोई अभिलेख कार्यालय में न पहुंचने पर नगर पंचायत प्रशासन गुरुवार सुबह ही उसके घर पहुंच गया। हालांकि बुलडोजर चलाने से पहले प्रशासन ने घरेलू सामान निकालने की मोहलत दी है। दोपहर से बुलडोजर से मकान को ध्वस्त कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *