मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक रामनिवास शाह के सरकारी आवास के बाहर खड़े उनके निजी वाहन को शासकीय फायर ब्रिगेड वाहन को फायर ब्रिगेड की कर्मचारियों के द्वारा धुलाई की गई जिसका किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में बहुप्रसारित कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद
लोगों को कहना है कि शासकीय मशीनरी किस प्रकार दुरुपयोग किया जा रहा है। क्या फायर ब्रिगेड वाहन गाड़ी के धुलाई करना यह उचित है.. तरह तरह की लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है।गौरतलब है कि सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 80 से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामनिवास शाह जिनका शासकीय आवास बिलौंजी स्थित है। उनके घर के बाहर सड़क पर फायर ब्रिगेड वहां को लगाकर उनकी इनोवा वहां को फायर ब्रिगेड के ही कर्मचारी धुलाई कर रहे हैं।
इंटरनेट की सुर्खियां बना वीडियो
अब यह वीडियो इंटरनेट मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। जब इस संबंध में सिंगरौली विधायक से बात की गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें इस संबंध में कुछ नहीं मालूम है। वह किसी काम से बाहर आए हुए हैं। इसकी जानकारी लेकर ही कुछ कह पाएंगे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

