सुब्रतो कप में उत्तर प्रदेश का दिखा दम, हिमाचल को 2-0 से हराया, अनु और काजल के गोल से मिली जीत
नई दिल्ली में चल रही 65वीं सुब्रतो कप मुखर्जी 17 वर्षीय बालिका अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए सैनिक स्कूल हिमाचल प्रदेश को 2-0 से पराजित किया। मुकाबले की शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश की खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाया और लगातार हिमाचल की रक्षापंक्ति पर दबाव बनाए रखा।
खेल के 60वें मिनट में काजल विश्वकर्मा ने बेहतरीन फिनिशिंग करते हुए दूसरा गोल दाग दिया। इसके बाद हिमाचल की टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन उत्तर प्रदेश की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने उसकी एक नहीं चली। निर्धारित समय तक स्कोर 2-0 रहा और उत्तर प्रदेश ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की इस जीत से खिलाड़ियों और समर्थकों में उत्साह है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

