हरिद्वार अर्धकुंभ 2027: 14 जनवरी मकर संक्रांति से होगा महापर्व का आगाज, 20 अप्रैल चैत्र पूर्णिमा तक चलेगा आयोजन; होंगे 10 प्रमुख स्नान

1800 Shares

उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार एक बार फिर आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के विराट संगम की साक्षी बनने जा रही है। वर्ष 2027 में यहां हरिद्वार अर्धकुंभ का भव्य आयोजन होगा। इस चार महीने तक चलने वाले धार्मिक महापर्व में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं, साधु-संतों और अखाड़ों के पहुंचने की उम्मीद है। गंगा के पवित्र घाटों पर स्नान, पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान, संतों के प्रवचन और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजन के प्रमुख आकर्षण होंगे।

इस महापर्व की शुरुआत 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति के स्नान के साथ होगी, जबकि 20 अप्रैल 2027 को चैत्र पूर्णिमा के साथ इसका समापन होगा। इस दौरान कुल 10 प्रमुख स्नान पर्व निर्धारित किए गए हैं, जिनमें तीन अमृत स्नान भी शामिल हैं।

मकर संक्रांति से होगा अर्धकुंभ का शुभारंभ

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की शुरुआत मकर संक्रांति के पावन अवसर पर होगी। 14 जनवरी को श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाएंगे।

मकर संक्रांति का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन स्नान, दान और पूजा-पाठ को पुण्यकारी माना जाता है। इसी के साथ धर्मनगरी में चार महीने तक चलने वाले धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *