क्या आप जानते हैं? इंसानों की तरह पौधों का भी बनता है पासपोर्ट, दिखने में एक दम पोस्टकार्ड

1752 Shares

आम यात्रियों की तरह पौधों का भी पासपोर्ट बनता है। पोस्टकार्ड आकार वाले इन पासपोर्ट में उस पौधे से जुड़ी सारी जानकारी रहती है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में आयोजित हिंदी कार्यशाला में केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) के विज्ञानी डा. राजेश वर्मा ने यह रोचक जानकारी दी।

विश्व बंधुत्व शृंखला के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में “पासपोर्ट एवं औषधीय पौधे : स्वस्थ भारत से स्वस्थ विश्व की ओर” विषयक कार्यशाला आयोजित हुई। डा. राजेश वर्मा ने पौधों के औषधीय गुणों एवं दैनिक जीवन में उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

औषधीय पौधों को तैयार करने की विविध पद्धतियों के बारे में बताया कि पौधों का भी पासपोर्ट बनाया जाता है, जो देखने में पोस्टकार्ड जैसा होता है। इस पासपोर्ट में संबंधित पौधे के बारे में वैज्ञानिक जानकारी दर्ज होती है।

मुख्य वक्ता क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि भारतीय आयुर्वेदिक औषधियों का विदेश में निर्यात बढ़ता जा रहा है और सीमैप जैसे केंद्रीय संस्थान इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं। पासपोर्ट कार्यालय परिसर में चंदन के पौधे भी रोपित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *