डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के नीलगिरि में कोटागिरी के पास कट्टाबेट्टू में एक लकड़ी से लदी लॉरी अचानक ढलान से नीचे लुढ़क गई और लॉरी करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
कब और कैसे हुए हादसा?
कोटोगिरी के पास कट्टाबेटेटू इलाके में लकड़ियों से लदी एक लॉरी सड़क किनारे खड़ी थी। तभी बारिश के कारण कमजोर हुई मिट्टी धंस गई और भारी लॉरी करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना को देखकर स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
हादसे का वीडियो वायरल
कोटागिरी के पास हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लॉरी खाई में लुढ़कते नजर आ रही है। लगातार बारिश के बाद पहाड़ी रास्तों पर मिट्टी धंसने का खतरा बढ़ गया है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

