ट्रंप को कतर से गिफ्ट मिले नए ‘एयरफोर्स वन’ की इमरजेंसी स्लाइड अचानक खुली, टेक ऑफ में हुई देरी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप बुधवार, 9 सितंबर को कतर से मिले एयरफोर्स वन प्लेन से टेक्सास गए, लेकिन ट्रंप के जाने से पहले, विमान की इमरजेंसी स्लाइड गलती से खुल गई, जिसे बाद में हटा दिया गया।
एयरफोर्स वन की इमरजेंसी स्लाइड खुली
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप डलास में होने
ट्रंप से जब एक पत्रकार ने पूछा कि क्या उन्हें यकीन है कि विमान उड़ान भरने के लिए सुरक्षित है, तो ट्रंप ने कहा, ‘हां, मुझे यकीन है, वरना मैं इसमें नहीं होता।’
प्लेन में क्या होता है इमरजेंसी स्लाइड का इस्तेमाल?
बोइंग 747-8 में आमतौर पर 12 इमरजेंसी इन्फ्लेटेबल इवैक्यूएशन स्लाइड होती हैं। इन स्लाइड को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यात्री लगभग 30 फीट की ऊंचाई से सुरक्षित रूप से जमीन पर उतर सकें।
ट्रंप को पिछले साल कतर ने एयरफोर्न वन का नया प्लेन तोहफे में दिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने 1 जुलाई से इस प्लेन में उड़ान भरना शुरू किया। ट्रंप के इस्तेमाल शुरू करने से पहले 747 को रेनोवेट करने का काम तेजी से किया गया था।
(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

