बिहार के पश्चिम चंपारण में बाघ के बाद गैंडे का हमला, इनरवा में बाल बाल बचा किसान

9.9kViews
1910 Shares

 बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में बाघ की आमद के बाद अब गैंडे के हमले से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

इनरवा राम जानकी मठ के पास गुरुवार की सुबह खेत में काम कर रहे एक किसान पर अचानक गैंडे ने हमला बोल दिया। किसान ने किसी तरह फुर्ती दिखाते हुए मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

गन्ने में छुपा गैंडा

किसान पर हमले की खबर मिलते ही गन्ने के खेतों में गैंडे के मौजूद होने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह गैंडा घटना के बाद काफी देर तक गन्ने के खेत में ही डेरा जमाए रहा।

इस घटना के बाद से डरे-सहमे स्थानीय किसान अपने खेतों की ओर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

गश्त बढ़ाने की मांग

ग्रामीणों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम से गैंडे को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने की गुहार लगाई है।

इसके साथ ही ग्रामीणों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और इलाके में नियमित वन गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *