हिमाचल विधानसभा में उठेंगे आज 74 प्रश्न, राष्ट्रगान विवाद पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में हो सकती है तकरार

4.6kViews
1608 Shares

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के छठे दिन वीरवार को गैर सरकारी कार्य दिवस रहेगा। विधायक बिक्रम सिंह प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश की भौगोलिक दृष्टि के मद्देनजर पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए अधिक लागत के अनुरूप वित्तीय सहायता प्रदान करने की नीति बनाने का मामला उठाएंगे। हालांकि, राष्ट्रगान विवाद आज भी गरमा सकता है। विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

विधायक कुलदीप सिंह राठौर बच्चों द्वारा इंटरनेट मीडिया के उपयोग को नियंत्रित व सुरक्षित करने की नीति बनाने, सुखराम चौधरी व केवल सिंह पठानिया बेसहारा पशुओं के सड़कों पर आवागमन रोकने तथा गोशालाओं में रखने की नीति बनाने और जीतराम कटवाल प्रदेश में अवैध खनन रोकने तथा दुष्प्रभावों के निस्तारण करने की कारगर नीति बनाने का मामला उठाएंगे।

स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद पर प्रश्न
विधानसभा में प्रश्नकाल के लिए 74 प्रश्न सूचीबद्ध किए गए हैं। विधायक लोकेन्द्र कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपनाई जा रही राज्य खरीद नीति पर प्रश्न किया है कि किस तरह से स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद की जा रही है। विधायक विनोद कुमार ने प्रदेश में शारीरिक शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया के संबंध में पूछा है। विधायक विक्रम सिंह व सुखराम चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए वर्ष 2023 में घोषित विशेष राहत पैकेज के तहत जारी की गई राशि का ब्योरा मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *