गांव बसीरपुर से मुकुंदपुरा जाने वाले टाइलों के रास्ते पर गुरुवार सुबह तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सरपंच पति अमित यादव ने बताया कि गांव के नंबरदार राजेंद्र यादव सुबह सैर के लिए निकले थे।
सरपंच ममता के पति अमित यादव ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से क्षेत्र में तेंदुआ घूमने की चर्चा है। तेंदुए की मौजूदगी से खेतों में जाने वाले ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों में भय बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से तेंदुए को जल्द सुरक्षित पकड़कर आबादी से दूर छोड़ने की मांग की है।
इस संबंध में वन विभाग के रेंज आफिसर रजनीश यादव ने बताया कि ग्रामीणों से तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली है। इसकी जानकारी वन्यजीव विभाग को दे दी गई है।
टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का जायजा लिया है। वन्यजीव विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखकर उसे सुरक्षित पकड़ने की कार्रवाई करेगी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

